अनियंत्रित होकर पलटी ट्रक, 14 लोग घायल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. West Bengal

अनियंत्रित होकर पलटी ट्रक, 14 लोग घायल


अनियंत्रित होकर पलटी ट्रक, 14 लोग घायल


मुर्शिदाबाद, 23 जून (हि.स.)। मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत रेजिनगर के 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट जाने से कुल 14 लोग घायल हो गए। घटना गुरुवार सुबह की है। इस घटना में गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को इलाज के लिए बहरमपुर के मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकि लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार गुरुवार सुबह ट्रक में कुछ बकरी और 14 यात्री सवार थे। ट्रक दौलताबाद थाना अंतर्गत गंगाप्रसाद गांव से नदिया जिले के धुबुलिया हाट जा रही थी। तभी रेजिनगर थाना क्षेत्र में बकरियों को ले जा रहे 207 नम्बर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे वाहन में सवार कुल 14 लोगों के घायल हो गए। घटना की खबर मिलते ही रेजिनगर पुलिस पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को इलाज के लिए बहरमपुर के मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिन्दुस्थान समाचार /सुगंधी /गंगा