मछली से लदा एक ट्रक पलटा, लूटने को मची होड़

सिलीगुड़ी, 23 जून (हि.स.)। सिलीगुड़ी से कुछ किलोमीटर दूर स्थित घोषपुकुर में मदती टोलटैक्स से सटे फ्लाईओवर से गुरुवार को मछली से लदा एक ट्रक पलट गया। जिसके बाद वहां मौजूद ग्रामीणों में मछली लूटने की होड़ सी मच गई। हादसे में चालक व सहचालक के गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, मछली से भड़ा यह ट्रक आंध्र प्रदेश से सिलीगुड़ी आ रहा था तभी अचानक घोषपुकुर में फ्लाईओवर से नीचे ट्रक पलट गया। जिससे चालक व सहचालक घायल हो गए। इधर, मछली को सड़क पड़ा देख स्थानीय लोगों ने मछली को लूटना शुरू कर दिया। बाद में घोषपुकुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को सामान्य किया। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन