कार की चपेट में आने से एक महिला घायल

जलपाईगुड़ी, 12 अगस्त (हि.स.)। जिले के सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के भुटकीहाट में शुक्रवार को एक कार की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है। घायल महिला का नाम मोफिजा बेगम (37) बताया जा रहा है। वह राजगंज ब्लॉक के बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत की निवासी है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार आज दोपहर को महिला भुटकीहाट स्थित एक बैंक से निकलकर राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रही थी। तभी सिलीगुड़ी की ओर से आ रही एक कार ने महिला को टक्कर मार दिया। जिसके चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को फूलबाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, घटना की खबर मिलते ही आमबाड़ी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया। हालांकि, घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। जिसकी तलाश में आमबाड़ी चौकी की पुलिस जुट गयी है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा