भाजपा ने 'चोर धरो जेल भरो' नारे के साथ निकाली रैली

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. West Bengal

भाजपा ने 'चोर धरो जेल भरो' नारे के साथ निकाली रैली


भाजपा ने 'चोर धरो जेल भरो' नारे के साथ निकाली रैली


जलपाईगुड़ी, 04 अगस्त (हि.स.)। 'चोर धरो जेल भरो' नारे के साथ जिले के राजगंज ब्लॉक में भाजपा ने गुरुवार को एक रैली निकाली। यह रैली राजगंज पोस्ट ऑफिस मोड़ से निकाली गई, जो राजगंज बाजार पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता-समर्थकों और स्थानीय नेता शामिल हुए। राजगंज बाजार पहुंची भाजपा का यह रैली पथ सभा में बदल गई।

पथ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा दक्षिण मंडल के अध्यक्ष सुशांत राय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में शिक्षा में भ्रष्टाचार के विरोध में यह रैली और पथ सभा का आयोजन किया गया है। रैली के माध्यम से भाजपा इस भ्रष्टाचार में जुड़े सभी लोगों की गिरफ्तारी की मांग करती है। वहीं, उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी सरकार को अविलंब पद त्याग देना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा