सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बाजारों में अभियान

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. West Bengal

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बाजारों में अभियान


सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बाजारों में अभियान


सिलीगुड़ी, 07 अगस्त (हि.स.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के तीन नंबर बोरो कमेटी की तरफ से रविवार को सुभाषपल्ली और रथखोला बाजारों में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान में सिलीगुड़ी नगर निगम के चेयरमैन प्रतुल चक्रवर्ती, निगम के तीन नंबर बोरो कमेटी की चेयरमैन मिली सिन्हा, निगम के 23 नंबर वार्ड की पार्षद लक्ष्मी पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर मिली सिन्हा ने कहा कि सुभाषपल्ली और रथखोला बाजारों में सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान क्रेता और विक्रेताओं को प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान बाजारों से काफी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक भी जब्त किये गए है। जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा