व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. West Bengal

व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद


व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद


जलपाईगुड़ी, 06 अगस्त (हि.स.)। जिले के राजगंज ब्लॉक के संन्यासिकाटा ग्राम पंचायत अंतर्गत दिलुगज गांव से एक व्यक्ति का फंदे से लटकता शव शनिवार को बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक का नाम वसीम अकरम बताया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, आज दोपहर घर का सारा सदस्य धान के खेत में काम करने गया था। उस वक्त घर में वसीम अकेल था। जब घर वाले काम से शाम को घर लौटा तो वसीम को फंदे से लटका पाया।

जिसके बाद घर वालों ने इसकी खबर राजगंज पुलिस को दी। घटना की खबर मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। राजगंज पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा