युवक का फंदे से लटकता शव बरामद

जलपाईगुड़ी, 07 अगस्त (हि.स.)। जिले के फाटापुकुर से रविवार को एक युवक का फंदे से लटकता शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। मृत युवक का नाम चंदन बर्मन (21) बताया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, चंदन अपने बड़े भाई के साथ स्कुल पाड़ा में रहता था। शनिवार रात चंदन शराब के नशे में घर आया था। जिसे लेकर उसका अपने बड़े भाई से कहासुनी हो गया। इसके बाद आज तड़के घर के कमरे में चंदन का फंदे से लटका शव बरामद हुआ। घटना की सूचना राजगंज थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन/सुगंधी