दीघा घूमने आए पर्यटक की डूबने से मौत

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. West Bengal

दीघा घूमने आए पर्यटक की डूबने से मौत


दीघा घूमने आए पर्यटक की डूबने से मौत


पूर्व मेदिनीपुर, 07 अगस्त (हि.स.)। दीघा घूमने आए एक पर्यटक की रविवार सुबह मौत गयी। मृत पर्यटक का नाम कल्याण दास (48) है। वह कोलकाता के चारू मार्केट थाना क्षेत्र (टालीगंज) अंतर्गत 32 नम्बर, के.पी. राय लेन का निवासी था।

बताया गया है कि कल्याण शनिवार को अपने दोस्तों के साथ दीघा गए थे। रविवार सुबह ओल्ड दीघा के सी हॉक घूमने के लिए निकले थे। सभी लोग एक ढाल पर बैठे थे। लेकिन अचानक उन्होंने देखा कि कल्याण नहीं हैं। काफी देर तक इलाके में तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। तब दीघा थाने को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोर की मदद समुद्र में तलाशी अभियान चलाया और कल्याण को बाहर निकाल कर उसे तुरंत दीघा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कल्याण के घर से संपर्क किया गया और उनकी मौत की जानकारी दी गई। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद दीघा अस्पताल से उनके घर भेजा जाएगा। पता चला है कि वह अविवाहित है और परिवार में इकलौता कमाने वाला था।

इधर भारी बारिश को लेकर दीघा और तटीय इलाकों में सोमवार से गुरुवार तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। दीघा तट पर सुबह से माइकिंग चल रही है। पर्यटकों को चेतावनी दी गई है। लेकिन बहुत से लोग उस इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए कई लोग समुद्र के किनारे भीड़ लगा रहे हैं। हालांकि कल्याण की मौत के बाद लोगों में दहशत बढ़ गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सुगंधी /गंगा