करतोआ नदी से वृद्ध का शव बरामद


जलपाईगुड़ी, 10 अगस्त (हि.स.)। जिले के राजगंज ब्लॉक अंतर्गत माझियाली ग्राम पंचायत के बरबाड़ी गांव इलाके के करतोआ नदी से बुधवार को एक वृद्ध का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक का नाम अर्जुन उरांव (72) है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार मंगलवार शाम को अर्जुन उरांव घर से निकले थे, लेकिन शाम होने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटे तो परिवार के सदस्य विभिन्न जगहों पर उनकी तलाश की। बाद में आज सुबह करतोआ नदी में उसका शव देखा गया। इसके बाद इसकी जानकारी राजगंज पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा