मुहर्रम को लेकर सुकांत ने राज्य सरकार पर किया कटाक्ष


कोलकाता, 09 अगस्त (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने मुहर्रम में पर वीडियो शेयर कर राज्य सरकार की कानून व्यवस्था को लेकर कटाक्ष किया है। मंगलवार को उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि पश्चिम बंगाल राज्य की कानूनी व्यवस्था तोषण पर आधारित है। मुहर्रम आज हथियार उठाकर मनाया जा रहा है। वहीं डीजे बजाने पर शिव भक्तों को जेल हो रही है। पश्चिम बंगाल में विशेष वर्गों पर कोई कानून लागू नहीं होता है। यह मुगलकाल की शासन व्यवस्था की तरह है। बाबा भोलेनाथ की कृपा से यह सरकार बहुत जल्द गिर जाएगी।
उल्लेखनीय है कि भाजपा बार-बार आरोप लगाती रही है कि ममता बनर्जी मुसलमानों की पक्षधर हैं। हिन्दुस्थान समाचार /सुगंधी /गंगा