बंगाल भाजपा में सुनील बंसल की एंट्री, कैलाश विजयवर्गीय की जगह होंगे केंद्रीय प्रभारी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. West Bengal

बंगाल भाजपा में सुनील बंसल की एंट्री, कैलाश विजयवर्गीय की जगह होंगे केंद्रीय प्रभारी


बंगाल भाजपा में सुनील बंसल की एंट्री, कैलाश विजयवर्गीय की जगह होंगे केंद्रीय प्रभारी


कोलकाता, 10 अगस्त (हि.स.)। पश्चिम बंगाल भाजपा में विवादित केंद्रीय प्रभारी रहे कैलाश विजयवर्गीय की छुट्टी हो गई। उनकी जगह सुनील बंसल को पार्टी ने नया प्रभारी नियुक्त किया है। बंगाल भाजपा के सह प्रभारी और आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने बुधवार को यह जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने सुनील बंसल का स्वागत किया है।

खास बात यह है कि बंसल यूपी भाजपा के प्रभारी रहे हैं इसलिए माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें बंगाल का प्रभार देकर भारतीय जनता पार्टी ने महत्वपूर्ण रणनीति अपनाई है। उन्हें पश्चिम बंगाल के साथ ओडिशा और तेलंगाना के प्रदेश प्रभारी की भी जिम्मेवारी दी गई है।

बंगाल भाजपा में उनका स्वागत करते हुए अमित मालवीय ने ट्विटर पर लिखा कि सुनील बंसल जी को बंगाल ओडिशा और तेलंगाना भाजपा का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर शुभकामनाएं। संगठन के महासचिव के तौर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन का पुनर्निर्माण किया था और वहां बड़ी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका अनुभव मिशन बंगाल को पूरा करने में मार्गदर्शक साबित होगा। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा