प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए निकाली गई जागरूकता रैली

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. West Bengal

प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए निकाली गई जागरूकता रैली


प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए निकाली गई जागरूकता रैली


हुगली, 23 जून (हि.स.)। आगामी एक जुलाई से राज्य में प्लास्टिक प्रतिबंधित हो जाएगा। इसी के मद्देनजर श्रीरामपुर नगरपालिका के 29 नंबर वार्ड में सीआईसी (चेयरमैन इन काउन्सिल) पिंटू नाग और स्थानीय पार्षद जयनाथ झा के नेतृत्व में एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से स्थानीय दुकानदारों एवं निवासियों से प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने का निवेदन किया गया।

इस दौरान दुकानदारों और मौजूद लोगों को साफ बताया गया कि एक जुलाई से प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा। प्लास्टिक के प्रयोग के वजह से बारिश में नाले जाम होते हैं इसलिए जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा वातावरण प्रदूषित होता है। कभी कभार चौपाया पशु भी प्लास्टिक की थैली निगलकर जान गवा बैठते हैं। प्लास्टिक बैन को लेकर वार्ड के विभिन्न गली मोहल्लों में पोस्टर चिपकाए गए। लोगों से विनम्र निवेदन किया गया कि वह प्लास्टिक का प्रयोग बिल्कुल न करें। अन्यथा नगर पालिका सख्ती करने पर मजबूर हो जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय/गंगा