अमर्त्य सेन को माकपा ने किया सम्मानित

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. West Bengal

अमर्त्य सेन को माकपा ने किया सम्मानित


अमर्त्य सेन को माकपा ने किया सम्मानित


अमर्त्य सेन को माकपा ने किया सम्मानित


कोलकाता, 05 अगस्त (हि.स.)। नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अर्मत्य सेन को माकपा मुजफ्फर अहमद ट्रस्ट पुरस्कार दिया गया है। अमर्त्य सेन ने हाल ही में राज्य सरकार के बंगविभूषण सम्मान से इनकार कर दिया था। हालांकि, माकपा द्वारा दिए गए इस पुरस्कार को अर्मत्य सेन ने स्वीकार किया है। प्राची इंस्टीट्यूट की निदेशक मानवी मजूमदार शुक्रवार को नोबेल पुरस्कार विजेता की ओर से पुरस्कार स्वीकार की हैं। फिलहाल अमर्त्य सेन विदेश में हैं। इसलिए वह शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हो सके।

यह पुरस्कार माकपा द्वारा भारत में कम्युनिस्ट पार्टी के अग्रदूतों में से एक मुजफ्फर अहमद के जन्मदिन पर दिया जाता है। इस साल नोबेल पुरस्कार विजेता को सेन की किताब ''होम इन द वर्ल्ड : ए मेमोयर'' के लिए सम्मानित किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और माकपा के में कप पोलित ब्यूरो सदस्य बुद्धदेव भट्टाचार्य मुजफ्फर अहमद ट्रस्ट मेमोरियल अवार्ड कमेटी के अध्यक्ष हैं। यह पुरस्कार शुक्रवार दोपहर महाजाति सदन में माकपा के समारोह में प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र के अलावा, इस पुरस्कार के प्राप्तकर्ता को 10 हजार रुपये का चेक दिया जाता है।

पुरस्कार समिति ने ''होम इन द वर्ल्ड: ए मेमॉयर'' पुस्तक के बारे में बताया है, जिसके लिए मुजफ्फर अहमद ट्रस्ट यह पुरस्कार सेन को दिया गया है। इसमें रोहिंग्याओं की समस्या पर विस्तार से लिखा गया है। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा