इंडियन म्यूजियम के पास सीआईएसएफ जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो पुलिस कर्मी घायल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. West Bengal

इंडियन म्यूजियम के पास सीआईएसएफ जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो पुलिस कर्मी घायल


इंडियन म्यूजियम के पास सीआईएसएफ जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो पुलिस कर्मी घायल


इंडियन म्यूजियम के पास सीआईएसएफ जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो पुलिस कर्मी घायल


कोलकाता, 06 अगस्त (हि.स.)। पार्क स्ट्रीट के मशहूर इंडियन म्यूजियम विधायकों के आवास से कुछ ही दूरी पर शनिवार देर शाम फायरिंग हुई है। आरोप है कि सीआईएसएफ के जवान ने अपने ही साथी जवान पर अंधाधुंध फायरिंग की। इसकी चपेट में आने से दो पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस की गाड़ी पर पहले फायरिंग की सूचना मिली थी। बाद में पता चला कि सीआईएसएफ के एक जवान ने फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि पुलिस की गाड़ी के आगे के शीशे को भी गोलियों से भून दिया गया। वाहन के चालक समेत अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। घायलों में एक हेड कांस्टेबल और दूसरा एएसआई रैंक का बताया जा रहा है। दोनों को गोली लगी है। शूटर भी कांस्टेबल रैंक का बताया जा रहा है। हालांकि, हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि बैरक में एक के बाद एक एंबुलेंस घुस रहीं हैं। कोलकाता पुलिस और सीआईएसएफ के सशस्त्र बल मौके पर पहुंचे हैं।

सूत्रों के मुताबिक ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ के एक जवान ने अपने एक साथी पर फायरिंग कर दी। गोली मारने वाला व्यक्ति भी ड्यूटी पर था। आशुतोष सेंटेनरी हॉल के पास सीआईएसएफ बैरक में फायरिंग की सूचना है। बताया जा रहा है कि एक-दो नहीं बल्कि चार राउंड फायरिंग की गई। ड्यूटी पर तैनात बाकी जवानों का हाल जानने का प्रयास किया जा रहा है। कोलकाता पुलिस के अधिकारी और बल मौके पर पहुंचे। वे बुलेटप्रूफ जैकेट पहने हुए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश