श्यामाप्रसाद के स्मरण सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति पर उठे सवाल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. West Bengal

श्यामाप्रसाद के स्मरण सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति पर उठे सवाल


श्यामाप्रसाद के स्मरण सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति पर उठे सवाल


कोलकाता, 23 जून (हि.स.)। भारत केसरी डाक्टर श्यामाप्रसाद की पुण्यतिथि पर उनके स्मरण में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार की गैरमौजूदगी पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथागत रॉय ने गुरुवार को सवाल उठाए।

तथागत राय ने ट्विटर पर लिखा कि मैं श्यामाप्रसाद को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने गया था। जनसंघ के संस्थापक को श्रद्धांजलि देने के दौरान जनसंघ से निकली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने कई लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है।

इसी तरह एक-दो लोग श्यामा प्रसाद के पोते शुभप्रसाद की अनुपस्थिति के बारे में पूछ रहे थे।

तथागत राय ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर लिखा कि आज 23 जून बंगाल के दो महान संतानों को याद करने का दिन है। संयोग से मुखर्जी दोनों हैं -श्यामा प्रसाद और राजेंद्र नाथ। श्यामा प्रसाद ने इस दिन श्रीनगर में अपनी जान दे दी थी जहां उन्हें नेहरू और शेख अब्दुल्ला की साजिश के तहत कैद किया गया था। लापरवाही और चिकित्सा में त्रुटि के कारण दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी मृत्यु हो गई। उनके जैसे प्रमुख सांसद की मौत की जांच की मांग की जानी चाहिए थी। नेहरू और उनके गृह मंत्री कैलाश नाथ काटजू ने इस मामले को दबा दिया।

श्यामा प्रसाद के मौत की खबर सुनकर नेहरू खुशी से झूम उठे थे। लेकिन नेहरू के काम का फल मिल रहा है। नेहरू की पार्टी दहाई अंक में आ गई है। उनके परपोते को धन्यवाद और जिस पार्टी ने एसपीएम (श्यामा प्रसाद) की स्थापना, आज लोगों ने उन्हें देश चलाने की जिम्मेदारी दी है। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा