स्कूल में मिला शिक्षक का फंदे से लटकता हुआ शव, इलाके में हड़कंप

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Regional
  3. West Bengal

स्कूल में मिला शिक्षक का फंदे से लटकता हुआ शव, इलाके में हड़कंप


स्कूल में मिला शिक्षक का फंदे से लटकता हुआ शव, इलाके में हड़कंप


दक्षिण दिनाजपुर, 01 अगस्त (हि. स.)। दक्षिण दिनाजपुर जिले के बंशीहारी नूरपुर जूनियर हाई स्कूल में एक शिक्षक का फंदे से लटकता हुआ शव पाए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शिक्षक ने आत्महत्या की या उनकी हत्या की गई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृत शिक्षक का नाम कृष्णा बसाक है। वह दक्षिण दिनाजपुर जिले के बंशीहारी का रहने वाले था। कुष्मंडी के एक स्कूल में लंबे समय तक उन्होंने काम किया था। उन्होंने हाल ही में बंशीहारी ब्लॉक के नूरपुर जूनियर हाई स्कूल में स्थानांतरण करवाया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा रविवार सुबह घर से निकले था। लेकिन वे नहीं लौटे। शाम को परिजनों ने इलाके की तलाशी शुरू की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। क्षेत्र के निवासियों ने भी कृष्ण की खोज शुरू कर दी। इस दौरान सोमवार तड़के उन्हें स्कूल के सामने एक बाइक दिखाई दी। अंदर जाने पर उसने कृष्णा का शव क्लास रूम में लटका पाया। पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप है। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा