क्या आर्थिक तंगी से छाई है कंगाली, तो आज ही छोड़ दें ये 3 काम, भर जायेगा धन भंडार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Religious

क्या आर्थिक तंगी से छाई है कंगाली, तो आज ही छोड़ दें ये 3 काम, भर जायेगा धन भंडार

pic


Vastu Tips : पैसे की जरूरत किसे नहीं होती है, व्यक्ति बिना पैसे के नहीं जी सकता है। क्योंकि छोटी सी छोटी दैनिक जीवन की जरुरत पैसे से ही होती है। ऐसे में बहुत से लोगों की यह शिकायत होती है। उनके पास भरपूर पैसे की आवक होते हुए भी पैसा हाथ में नहीं टिकता है, या फिर दूसरे लोगों का यह भी शिकायत है कि भरपूर और कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी पैसा नहीं आता है।

अगर पैसा आ भी जाता है तो बिल्कुल भी नहीं टिकता है। ऐसे में अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि धन के आगमन को रोकने का कारण कई बार वास्तुदोष भी हो सकता है। ऐसे में अपने घर की आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए इस लेख को पढ़ें और जानें कि कैसे आप छोटे-छोटे तरीकों से अपने घर के आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं।

सही दिशा में तिजोरी को रखें

वास्तु की मानें तो तिजोरी को सही दिशा में रखना बहुत महत्वपूर्ण है। वास्तु के मुताबिक, हमेशा दक्षिण दिशा में तिजोरी को रखें और उसका दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुलना चाहिए। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इस दिशा में तिजोरी को रखने से आपके घर में कभी भी धन – धान्य की कोई कमी नहीं होती है।

घर के रंगो से पड़ता है फर्क

घर में रंगों का महत्व होना चाहिए, घर की दीवारों पर सही रंग का इस्तेमाल होना बहुत जरूरी है। कई बार फैशन के चलते सही रंग के घर में इस्तेमाल नहीं होने से मुखिया को परेशानी झेलनी होती है। वास्तु की मानें तो कमरे के पूर्व दिशा को सफेद रंग से पेंट किया जाना चाहिए, पश्चिमी नीला रंग और उत्तर एवं दक्षिण को लाल रंग से पुताई करवानी चाहिए, ऐसा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है।

घर को साफ सुथरा रखें

घर में गंदगी होने पर माता लक्ष्मी घर के अंदर प्रवेश नहीं करती हैं। इसलिए कहा जाता है कि जिन घरों में साफ-सफाई नहीं होती है वहां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। ऐसे में घर की बरकत को बनाए रखने के लिए घर की साफ-सफाई बहुत महत्वपूर्ण है।