गलत दिशा में लगा मनी प्लांट, मिनटों में बना देगा कंगाल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Religious

गलत दिशा में लगा मनी प्लांट, मिनटों में बना देगा कंगाल

pic


अधिकतर लोगों को अपने घर में पेड़ पौधे लगाने का शौक होता है और इन्हें घर में लगाने से सकारात्मकता का संचार होता है वास्तुशास्त्र में भी इन्हें महत्वपूर्ण बताया गया है वास्तु में पेड़ पौधो को लेकर कई नियम बताए गए है।

जिनके अनुसार इसे घर में लगाने से सकारात्मकता आती है और नकारात्मकता दूर हो जाती है लेकिन अगर आप इन्हें वास्तु अनुरूप नहीं लगाते हैं तो आपको इसके विपरीत परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं वास्तुशास्त्र में मनी प्लांट को शुभ माना जाता है

इसे लगाने से घर में बरकत आती है और आर्थिक परेशानियां भी दूर हो जाती है अगर मनी प्लांट को घर में लगाते वक्त कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए तो व्यक्ति को दरिद्रता का भी सामना करना पड़ सकता है ।

माना जाता है कि घर की गलत दिशा में लगा मनी प्लांट व्यक्ति को पलभर में कंगाल बना सकता है ऐसे में इन समस्याओं से बचने के लिए वास्तु अनुसार मनी प्लांट लगाना जरूरी है तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

जानिए मनी प्लांट से जुड़े नियम

वास्तुशास्त्र में मनी प्लांट को लेकर कुछ नियम बताए गए है जिनका अगर पालन न किया जाए तो व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है वास्तु अनुसार मनी प्लांट की प​त्तियां गलती से भी जमीन को नहीं छूनी चाहिए ऐसा होने पर धन हानि की समस्या झेलनी पड़ती है।

इसके लिए आप मनी प्लांट को किसी धागे या छड़ी से बांधकर ऊपर लटका सकते हैं। वही मनी प्लांट का हरा भरा होना भी शुभ माना जाता है ऐसे में अगर घर में लगा पौधा सूख गया है या फिर पीला पड़ गया है तो उसे तुंरत ही हटा देना चाहिए

वरना व्यक्ति को धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है अगर आप घर में बरकत और सुख शांति चाहते हैं तो अपने घर का मनी प्लांट किसी बाहरी व्यक्ति को ना दें। ऐसा करने से बरकत चली जाती है और आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।

वास्तु अनुसर मनी प्लांट को कभी भी पूर्व, पश्चिम या उत्तर पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए इससे धन की समस्या बनी रहती है वही आप इसे दक्षिण पूर्व दिशा में लगा सकते हैं इस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।