संकट मोचन हनुमान अष्टक का नियमित करें पाठ, गंभीर संकटों का होगा निवारण

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Religious

संकट मोचन हनुमान अष्टक का नियमित करें पाठ, गंभीर संकटों का होगा निवारण

hanuman


हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा आराधना को समर्पित किया गया है वही मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है इस दिन भगवान हनुमान की पूजा अर्चना करना श्रेष्ठ माना जाता है ऐसा कहा जाता है कि मंगलवार के दिन पूरी निष्ठा और विश्वास के साथ हनुमान पूजा करने से भगवान प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं.

इस दिन लोग उपवास भी रखते हैं मंगलवार के दिन या फिर किसी भी दिन अगर संकट मोचन हनुमानाष्टक का पाठ किया जाए तो बड़े से बड़ा संकट भी दूर हो जाता है ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं संकट मोचन हनुमानाष्टक का संपूर्ण पाठ, तो आइए जानते हैं। 

संकट मोचन हनुमानाष्टक-
 
बाल समय रवि भक्षी लियो तबए
तीनहुं लोक भयो अंधियारों ।
ताहि सों त्रास भयो जग कोए
यह संकट काहु सों जात न टारो ।
देवन आनि करी बिनती तबए
छाड़ी दियो रवि कष्ट निवारो ।
को नहीं जानत है जग में कपिए
संकटमोचन नाम तिहारो ॥ १ ॥

बालि की त्रास कपीस बसैं गिरिए
जात महाप्रभु पंथ निहारो ।
चौंकि महामुनि साप दियो तबए
चाहिए कौन बिचार बिचारो ।
कैद्विज रूप लिवाय महाप्रभुए
सो तुम दास के सोक निवारो ॥ २ ॥

अंगद के संग लेन गए सियए
खोज कपीस यह बैन उचारो ।
जीवत ना बचिहौ हम सो जुए
बिना सुधि लाये इहाँ पगु धारो ।
हेरी थके तट सिन्धु सबे तबए
लाए सिया.सुधि प्राण उबारो ॥ ३ ॥


सरकारी कर्मचारियों को मिला आदेश, HDFC में बंद करें अपना एकाउंट, जानिए क्यों
रावण त्रास दई सिय को सबए
राक्षसी सों कही सोक निवारो ।
ताहि समय हनुमान महाप्रभुए
जाए महा रजनीचर मरो ।
चाहत सीय असोक सों आगि सुए
दै प्रभुमुद्रिका सोक निवारो ॥ ४ ॥

बान लाग्यो उर लछिमन के तबए
प्राण तजे सूत रावन मारो ।
लै गृह बैद्य सुषेन समेतए
तबै गिरि द्रोण सु बीर उपारो ।
आनि सजीवन हाथ दिए तबए
लछिमन के तुम प्रान उबारो ॥ ५ ॥


रावन जुध अजान कियो तबए
नाग कि फाँस सबै सिर डारो ।
श्रीरघुनाथ समेत सबै दलए
मोह भयो यह संकट भारो प्
आनि खगेस तबै हनुमान जुए
बंधन काटि सुत्रास निवारो ॥ ६ ॥

बंधू समेत जबै अहिरावनए
लै रघुनाथ पताल सिधारो ।
देबिन्हीं पूजि भलि विधि सों बलिए
देउ सबै मिलि मन्त्र विचारो ।
जाये सहाए भयो तब हीए
अहिरावन सैन्य समेत संहारो ॥ ७ ॥


काज किये बड़ देवन के तुमए
बीर महाप्रभु देखि बिचारो ।
कौन सो संकट मोर गरीब कोए
जो तुमसे नहिं जात है टारो ।
बेगि हरो हनुमान महाप्रभुए
जो कछु संकट होए हमारो ॥ ८ ॥

॥ दोहा ॥
लाल देह लाली लसेए
अरु धरि लाल लंगूर ।
वज्र देह दानव दलनए
जय जय जय कपि सूर ॥