धन से जुड़ी हर समस्या का निवारण करते हैं ये अचूक टोटके

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Religious

धन से जुड़ी हर समस्या का निवारण करते हैं ये अचूक टोटके

pic


हर कोई अपने जीवन में धनवान बनने का सपना देखता है और सभी भौतिक सुखों का आनंद उठाना चाहता है इसके लिए वह प्रयास और मेहनत भी खूब करता है लेकिन फिर भी उसे सफलता नहीं मिलती है। आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है जिसके कारण कर्ज, धन की कमी व कई तरह की परेशानियां उसे घेर लेती है इस सभी समस्याओं को दूर करने के लिए ज्योतिषशास्त्र में कई उपाय बताए गए है।

अगर इन टोटको व उपायों का सही ढ़ग से पालन किया जाए तो तेजी से धन की आवक बढ़ने लगती है और तरक्की भी खूब होती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

जानिए धन प्राप्ति के अचूक उपाय :

अगर आपकी आय में वृद्धि नहीं हो रही है और लगातार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में शुक्रवार की रात सात कौड़ियों की पूजा करें फिर इन्हें लाल वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें।

मान्यता है कि इससे धन की आवक में तेजी से वृद्धि होने लगती है। कारोबार में तरक्की और मंदी से छुटकारा पाने के लिए जटायुक्त नारियल को लाल वस्त्र में बांधकर मौली से बांध दें। फिर इसे अपनी दुकान, कारखाने के किसी कोने में थोड़ी उचाई पर रख दें। 43 दिनों के बाद इसे नदी में प्रवाहित कर दें आपको जल्द ही लाभ दिखने लगेगा। करियर में अगर बाधाएं आ रही है और आप इनसे छुटकारा चाहते हैं तो कुत्ते को रोटी लिखाएं गाय को आटा​ खिलाएं।

वही शुक्रवार के दिन चीटियों को आटा और शक्कर खिलाएं इस उपाय को करने से आपको सफलता जरूर मिलेगी और परेशानियां दूर हो जाएंगी। बेवजह के खर्चों से छुटकारा पाने के लिए रात को अपने सिराहने तांबे के बर्तन में लाल चंदन मिश्रित जल भरकर रख दें । वही अगली सुबह इस जल को तुलसी के पौधे को अर्पित कर दें ऐसा करने से धन घर में टिकने लगता है और आर्थिक समस्याएं भी नहीं आती है।