लखपति को भी मिनटों में कंगाल बना देंगे ये पौधे, अभी निकाल फेंके; वरना बर्बादी से कोई नहीं बचा पायेगा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Religious

लखपति को भी मिनटों में कंगाल बना देंगे ये पौधे, अभी निकाल फेंके; वरना बर्बादी से कोई नहीं बचा पायेगा

pic


पेड़ – पौधे पर्यावरण के नजरिए से जितना ही अच्छे माने जाते हैं। उतना ही यह वास्तु शास्त्र की दृष्टि से भी शुभ माने गए हैं। पेड़ पौधे से ना सिर्फ लोगों को ऑक्सीजन मिलती है, बल्कि इससे पॉजिटिव एनर्जी का भी प्रवाह होता है। बहुत से पौधे ऐसे होते हैं, जिनके आसपास होने से पॉजिटिविटी आती है। लेकिन वहीं कुछ पेड़ पौधे ऐसे होते हैं, जिसके चलते जीवन में नेगेटिविटी बढ़ने लगती है। ऐसे पेड़ पौधे को लगाने से घर में कलह क्लेश, स्वस्थ्य संबंधी दिक्कत, गरीबी, तरक्की में बाधा और अशांति फैलती है।

वास्तु की मानें तो ऐसे पौधों को भूलकर भी घर में नहीं लगाना चाहिए। इन पौधे के आगमन से आपके जीवन में परेशानियां होनी शुरू हो जाती है। तो आइए जानते हैं कि वह कौन से पेड़ पौधे हैं, जिन्हें आपको अपने घर के आस-पास नहीं लगाना चाहिए

पीपल का पेड़

पीपल के पेड़ को बहुत पवित्र माना गया है। पीपल के पेड़ में लक्ष्मी नारायण का वास होता है। लेकिन इसे आपको अपने घर में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। पीपल अगर आपके घर में खुद-ब-खुद रुक जाए तो इसे कटवा कर हटा देना चाहिए। पीपल का पेड़ घर से दूर लगाकर ही रखें।

बबूल का पेड़

बबूल का पेड़ बिल्कुल भी शुभ नहीं माना गया है। इस पेड़ के आसपास होने पर घर में बीमारियों की दिक्कत बढ़ ही रहती है। बबूल का पेड़ अगर घर में या आसपास लगा हो तो घर के लोगों को शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

कैक्टस का पौधा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक एक्स कैक्टस का पौधा नहीं लगाना चाहिए, यह अशुभ माना गया है। इस पौधे के चलते घर में लड़ाई होती हैं। साथ ही कांटेदार पौधे के चलते घर परिवार के अच्छे से अच्छे संबंध खराब होने लगते हैं और दरिद्रता बढ़ती है।

इमली का पेड़

इमली के पेड़ में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है, वास्तु शास्त्र एवं हिंदू धर्म में इमली के पेड़ का घर के आसपास होना अशुभ माना गया है । साथ ही कांटेदार पेड़ों को भी अपने घर के आस-पास नहीं लगाना चाहिए।