बाल धोने के लिए सबसे बढ़िया माना जाता है ये दिन, जान लीजिए इसके बारे में

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Religious

बाल धोने के लिए सबसे बढ़िया माना जाता है ये दिन, जान लीजिए इसके बारे में

pic


वास्तु शास्त्र में मानव जीवन और उसकी दिनचर्या से जुड़ी हुईं तमाम बातें बताई जाती है। उसी के अनुसार बाल या फिर नाखून धोने के लेकर भी कई सारी बातें बताई जाती है। इन चीजों को करने का सही दिन और तरीका बताया गया है। इन नियमों का अगर सही तरीके से पालन न किया जाए तो मां लक्ष्मी की कृपा से वंचित हो सकते हैं।

आज हम आपको महिलाओं के बाल धोने को लेकर जुड़ी हुई वास्तु शास्त्र के नियमों के बारे में बता रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर महिलाएं इस नियम को नहीं मानती है तो उनके लिए मुसीबत भी खड़ी हो सकती है।

शुक्रवार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महिलाओं को शुक्रवार के दिन बाल धोने चाहिए। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का माना जाता है। ऐसे में इस दिन बाल धोने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं।

बुधवार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो महिलाएं अविवाहित हैं या कुंवारी कन्याएं हैं। ऐसे लोगों को बुधवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए।

इस दिन नहीं धोएं बाल

ज्योतिष शास्त्र में साफ तौर पर बताया गया है कि गुरुवार के दिन कभी बाल नहीं धोने चाहिए। गुरुवार के दिन बाल धोने से आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। वहीं, शनिवार के दिन भी भूलकर भी न बालों में तेल लगाएं और न ही बालों को साफ करें।