किसी भी मुश्किल को आसान बना देगा कपूर का ये उपाय, जान लीजिए इसके बारे में

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Religious

किसी भी मुश्किल को आसान बना देगा कपूर का ये उपाय, जान लीजिए इसके बारे में

pic


वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र के जानकर कपूर को अत्यन्त शुभ मानते हैं। यही वजह है कि हर पूजा पाठ में या फिर हवन में कपूर का उपयोग किया ही जाता है।

जानकर मानते हैं कि कपूर को जलाने से हवा और आसपास का वातावरण भी शुद्ध हो जाता है। इसके साथ ही जहां पर सुगंध फैलती है वहां पर सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

कपूर जलाने से होते हैं ये फायदे

पूजा-आरती में कपूर जलाना बहुत शुभ माना जाता है. कपूर नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है साथ ही आपके घर में सकारात्मकता लाता है। जिससे घर पर भी सुख-शांति का वास बना रहता है।

यदि आपको काम में किसी तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो आप भी कपूर के इन उपायों से लाभ ले सकते हैं।

लौंग के साथ जलाए कपूर

यदि आपके घर में किसी की बुरी नज़र लग गई है या फिर किसी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो चुका है तो आप लौंग के साथ कपूर को जला सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर में सुख शान्ति और समृद्धि बनी रहेगी।

लेकिन इसके साथ ही आपको याद रखना होगा कि आपने जिस कपूर को लौंग के साथ जलाया है उसे घर से दूर चौराहे पर फेंक दें।

रसोई में जलाएं कपूर

रात में खाना बनाने के बाद, सोने से पहले रसोई को साफ करने के बाद किसी कटोरी, हो सकें तो चांदी की कटोरी में कपूर को लौंग के साथ जलाएं।

ऐसा रोज करने से आपके घर से धन- समृद्धि हमेशा बनी रहेगी।