धन-धान्य में वृद्धि और तरक्की पाने के लिए आजमाएं ये छोटे-छोटे उपाय, रातोंरात चमक जाएगी किस्मत

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Religious

धन-धान्य में वृद्धि और तरक्की पाने के लिए आजमाएं ये छोटे-छोटे उपाय, रातोंरात चमक जाएगी किस्मत

pic


बहुत से लोग अपने जीवन में सुख शांति के लिए दिन रात मेहनत करते हैं लेकिन उनके दिन रात मेहनत का उन्हें सेटिस्फाइड रिजल्ट नहीं मिलता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र और भारतीय वास्तुकला में बहुत से प्राचीन परंपरा है। जिसके माध्यम से हमें सही ज्ञान मिलेगा कि हमें ऐसा क्या करना चाहिए जिससे हमारे जीवन में सुख संपत्ति शांति और तरक्की की वृद्धि हो, आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ वास्तु टिप्स के बारे में बताएंगे।

जिसे करके आप अपने जीवन में धन को आकर्षित कर सकते हैं, इन टिप्स की मदद से आपके जीवन में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी, समाज में मान सम्मान मिलेगी।

आइए जानते हैं कि आपको क्या करना है :

कुबेर यंत्र

भगवान कुबेर को धन के स्वामी कहा जाता है, इन्हें प्रसन्न करने के लिए आप घर के ईशान कोण में कुबेर यंत्र लगाएं। कुबेर भगवान इसे प्रसन्न होते हैं। परिवार में आर्थिक स्थिति को मजबूत कर समृद्धि देते हैं। इस दिशा में आपको कोई भी बड़ा भारी फर्नीचर नहीं रखना है।

स्टोर रूम की सफाई

वास्तु शास्त्र में स्टोर रूम के साफ-सफाई का बहुत महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र में यह कहा गया है कि स्टोर रूम में अगर कबाड़ी और गंदगी से भरा रहता है तो वहां नेगेटिव एनर्जी का वास हो जाता है। इसलिए स्टोर रूम को कबाड़खाना के बजाय साफ सफाई से रखें, इससे सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवाह करती है। ऐसी चीजों को स्टोर रूम में रखें जिससे वे आसानी से इधर-उधर हटाया जा सके।

पानी की टंकी

घर में लगी पानी की टंकी को कभी भी दक्षिण पूर्व या उत्तर पूर्व में नहीं रखना चाहिए, वास्तु शास्त्र में यह कहा गया है कि इससे बहुत ज्यादा वित्तीय हानि होती है। लंबे स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी जातक को करना पड़ सकता है।

स्नानघर

वास्तु शास्त्र में यह कहा गया है कि उत्तर पूर्व या उत्तर पश्चिम दिशा में स्नान घर को नहीं बनाना चाहिए, ऐसा करने से परिवार में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।