Unlucky Plants: घर पर इन पौधों को गलती से भी ना लगाएं, पीछा नहीं छोड़ेगी बुरी आत्माएं, आ जायेंगे सड़क पर…

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Religious

Unlucky Plants: घर पर इन पौधों को गलती से भी ना लगाएं, पीछा नहीं छोड़ेगी बुरी आत्माएं, आ जायेंगे सड़क पर…

pic


Unlucky Plants : पेड़-पौधों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व हैं। घर में लगे पेड़-पौधे जहां एक तरफ हमें अच्छे वातावरण देते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी पौधे होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से आपके लिए मुसीबत खड़ी हो जाती है। वास्तु टिप्स के अनुसार इन पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए, वरना आपके जीवन को तबाह होने से कोई भी नहीं बचा पायेगा। कुछ पौधों का हमारे भाग्य और दुर्भाग्य से भी होता है।

कुछ पौधों को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) का संचार होता है। ये पौधे आपकी जिंदगी में रुकावटें पैदा कर सकती हैं। जाने अनजाने में उन्हीं पौधों की वजह से घर की सुख-शाति भंग होने लगती है।

तो आईये आज हम आपको बताते हैं कि घर में किन – किन पौधों को नहीं लगाना चाहिए :

मेहंदी का पौधा

वास्तु के मुताबिक, मेंहदी का पौधा घर के भीतर नहीं लगाना चाहिए। कहा जाता है कि मेहंदी में बुरी आत्माओं का जल्दी असर होता है। इसलिए इस पौधे को घर में लगाने से वर्जित माना गया है।

बोनसाई का पौधा

यह पौधा देखने में तो काफी अच्छा होता है, लेकिन इसे वास्तु में अशुभ माना गया है। वास्तुशास्त्र के अनुसार ये पौधे तरक्की में रुकावट पैदा करते हैं। इस वजह से ऐसे पौधों को घर के अंदर या फिर गार्डन में नहीं लगाना चाहिए।

इमली का पौधा

वास्तु के अनुसार घर में इमली का पौधा नहीं लगाएं। इसमें नकारात्मक ऊर्जा का वास माना जाता है।