Vastu Tips : घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए करें ये उपाय

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Religious

Vastu Tips : घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए करें ये उपाय

Vaastu


वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ छोटे-छोटे उपायों को अपनाकर हम अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। नकारात्मक ऊर्जा के कारण घर में कलह और क्लेश बढ़ता है। इतना ही नहीं नकारात्मक ऊर्जा के कारण धन की कमी और सेहत आदि से जुड़ी कई परेशानियां घेरने लगती हैं। हिंदू धर्म में माना जाता है कि घर में वास्तु दोष होने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ने लगता है। नकारात्मक ऊर्जा के कारण कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं।

घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का वास होता है। यदि आपके शयनकक्ष में दर्पण है, तो इसे हटाने या सोने के दौरान इसे कवर करने की सिफारिश की जाती है। घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह-शाम पूजा करते समय कुछ देर घंटी जरूर बजाएं। माना जाता है कि घर में घंटी बजाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

अगर घर में ढेर सारी दवाइयां इधर-उधर बिखरी पड़ी हैं तो इससे भी नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। दवाओं को निश्चित स्थान पर रखें। वास्तु के अनुसार घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए बाथरूम में कांच के कटोरे में समुद्री नमक रखें।