कर्ज के बोझ से हैं परेशान? तुरंत रसोई से हटा दें ये बेकार चीजें, होने लगेगी तरक्की

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Religious

कर्ज के बोझ से हैं परेशान? तुरंत रसोई से हटा दें ये बेकार चीजें, होने लगेगी तरक्की

kichan


Vastu Tips : बहुत से इंसान ऐसे होते हैं जो बहुत मेहनत करते हैं, जिसके बावजूद उन्हें उनके मेहनत का भरपूर और पूरा फायदा नहीं मिल पाता है। इसके अलावा परिवार के लोग अच्छा खाना खाते हैं, स्वस्थ जीवन जीते हैं। उसके बावजूद भी उनके जीवन से बीमारी दूर जाने का नाम नहीं लेती है। बेवजह वे बीमार पड़ते रहते हैं, कभी सर्दी जुखाम तो कभी शरीर में दर्द, कभी हड्डियों में दर्द तो कभी चोट या एक्सीडेंट होना।

ऐसे में आपके इन बीमारियों का कारण आपके रसोई में छुपा हुआ हो सकता है। हो सकता है कि रसोई में मां अन्नपूर्णा इसी चीजों को लेकर नाराज हो जिसके चलते आपका स्वास्थ्य ठीक ना रहता हो, ऐसे में आपको अपनी रसोई में रखी चीजों का खास ध्यान देना चाहिए। साथ ही इन चीजों को भूल कर भी ना रखें, जिससे आपके स्वास्थ्य के अलावा आपकी आर्थिक स्थिति भी डगमगाने लगे। आइए जानते हैं कि वह कौन सी चीज है जिसे रसोई में भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए।

झाड़ू

झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। रोजाना झाड़ू से रसोई की सफाई करने के बाद इसे रसोई में नहीं रखना चाहिए। झाड़ू अगर रसोई में रखी जाती है तो परिवार के व्यक्तियों का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। किचन में दवाओं का रखना अशुभ माना गया है, ज्यादातर लोग दवाई किचन पर रखते हैं। लेकिन वास्तु के मुताबिक आपको किचन को दवाई से दूर रखना चाहिए। इससे नेगेटिव एनर्जी आती है और घर में कलह – क्लेश बीमारी और आर्थिक तंगी बढ़ती है।

शीशा नहीं लगाना चाहिए

रसोईघर में आपको शीशा लगाना नहीं चाहिए यह बहुत अशुभ माना गया है। शीशा लगाने से रसोई में जरूरत से ज्यादा ऊर्जा पैदा होती है, जो कि आपके लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है साथ ही शीशा के टूटने से चोट लगने का भी डर रहता है।

टूटे हुए बर्तन

घर में बिल्कुल भी टूटे हुए बर्तन नहीं रखना चाहिए उसे या तो फेंक दे या फिर कबाड़ी में दे दें, वास्तु शास्त्र के मुताबिक यह अशुभ माना गया है। इसे दरिद्रता बढ़ती है और मां अन्नपूर्णा नाराज होती है।