राष्ट्रमंडल खेल 2022 : पुरुषों की 4 x 400 रिले स्पर्धा के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Sports

राष्ट्रमंडल खेल 2022 : पुरुषों की 4 x 400 रिले स्पर्धा के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम

cwg 2022_ indian team_mens 4 x 400 relay event


बर्मिंघम। मुहम्मद अनस, नूह निर्मल टॉम, मोहम्मद अजमल और अमोल जैकब की भारतीय चौकड़ी ने शुक्रवार को बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों की 4 x 400 रिले स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारतीय टीम 3:06.97 सेकेंड के समय के साथ हीट 2 में दूसरे स्थान पर रही।

केन्या की टीम 3: 06.76 सेकेंड के साथ शीर्ष पर रही। तीसरे स्थान पर 3:07.12 के समय के साथ त्रिनिदाद और टोबैगो की टीम थी। साथ ही, बारबाडोस ने 3:07.23 सेकेंड के समय के साथ फाइनल में चौथे स्थान पर रही।

इससे पहले, भारतीय एथलीट ज्योति याराजी महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहीं।

वह अपने राउंड वन हीट टू में चौथे स्थान पर रही। याराजी ने 13.18 सेकेंड का समय निकाला और कुल मिलाकर 10वें स्थान पर रहीं। आज रात 12:45 बजे, भारतीय धाविका हिमा दास महिलाओं की 200 मीटर सेमीफाइनल में हिस्सा लेंगी।