इंग्लैंड ने श्रीलंका को 141 पर रोका

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Sports

इंग्लैंड ने श्रीलंका को 141 पर रोका

pic


सिडनी | इंग्लैंड ने अपने लिए टी20 विश्व कप के सुपर 12 के करो या मरो के मुकाबले में श्रीलंका को शनिवार को 20 ओवर में आठ विकेट पर 141 रन के स्कोर पर रोक दिया।

तेज गेंदबाज मार्क वुड ने आखिरी ओवर में तीन विकेट निकालकर श्रीलंका को 150 तक नहीं पहुंचने दिया। वुड ने 26 रन देकर तीन विकेट लिए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे श्रीलंका की तरफ से पथुम निसंका ने 45 गेंदों पर 67 रन की तूफानी पारी में दो चौके और पांच छक्के लगाए। श्रीलंका की तरफ से दूसरा बड़ा योगदान भानुका राजपक्षे का रहा जिन्होंने 22 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 22 रन बनाये।

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने एक औसत शुरूआत के बाद बढ़िया वापसी करते हुए श्रीलंका को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया। श्रीलंकाई टीम ने आठ ओवर के अंदर ही 70 रनों के आंकड़े को पार कर दिया था लेकिन बाद में इंग्लैंड ने काफी बढ़िया वापसी की और उनके गेंदबाजों ने रनो के बहाव पर अंकुश लगाया।

कुशल मेंडिस ने 14 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन का योगदान दिया। वुड के पारी के आखिरी ओवर में राजपक्षे ने पहली गेंद पर चौका लगाया लेकिन फिर दूसरी, पांचवीं और छठी गेंद पर तीन विकेट गंवाए।

इंग्लैंड को यह मैच जीतने के लिए 142 रन का लक्ष्य मिला है।