इंडियन विमेंस लीग : सेतु एफसी ने ओडिशा पुलिस को 3-0 से हराया

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Sports

इंडियन विमेंस लीग : सेतु एफसी ने ओडिशा पुलिस को 3-0 से हराया


इंडियन विमेंस लीग : सेतु एफसी ने ओडिशा पुलिस को 3-0 से हराया


भुवनेश्वर, 14 मई (हि.स.)। सेतु एफसी ने भुवनेश्वर के 7 वीं बटालियन ग्राउंड में शुक्रवार को खेले गए अपने इंडियन विमेंस लीग (आईडब्ल्यूएल) 2022 मुकाबले में ओडिशा पुलिस को 3-0 से हराया।

मैच का पहला गोल 27वें मिनट में आया, जब संध्या रंगनाथन ने गोल कर सेतु एफसी को 1-0 की बढ़त दिलाई। इस गोल के 6 मिनट बाद मैच के 33वें मिनट में देवनेता रॉय ने गोल कर सेतु एफसी की बढ़त 2-0 कर दी। मैच के 38वें मिनट में सेतु के पास एक और गोल करने का मौका था, लेकिन इस बार ओडिशा पुलिस की गोलकीपर राजेश्वरी दास ने बेहतरीन बचाव कर सेतु की योजनाओं पर पानी फेर दिया। अरिफ़ा ज़हीर ने पेनल्टी के जरिए गोल करने की कोशिश की, लेकिन दास ने उनके शॉट को खूबसूरत तरीके से रोक लिया।

मैच के पहले हॉफ में सेतु एफसी ने अपनी 2-0 की बढ़त बरकरार रखी। मैच दोबारा शुरू होने पर सेतु एफसी ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा और मैच के 68वें मिनट में रेणु रानी ने गोल कर अपनी टीम की बढ़त 3-0 कर दी और यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।

बता दें कि आईडब्ल्यूएल में सेतु एफसी की यह लगातार आठवीं जीत थी। इस जीत के साथ ही सेतु एफसी लीग तालिका में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील