टीम इंडिया के इस स्टार खिलाड़ी ने की अचानक शादी, गुपचुप कर ली शादी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Sports

टीम इंडिया के इस स्टार खिलाड़ी ने की अचानक शादी, गुपचुप कर ली शादी

Veda Krishnamurthy Marriage


Veda Krishnamurthy Marriage: टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर वेदा कृष्णमूर्ति एक जाना-पहचाना नाम हैं। वेदा कृष्णमूर्ति अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और गेंदबाजी से मैच का पासा पलटने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अचानक शादी कर अपने फैंस को सरप्राइज दिया है. वेदा कृष्णमूर्ति ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर कर फैंस को शादी की जानकारी दी है।

वेदा कृष्णमूर्ति को कर्नाटक के क्रिकेटर अर्जुन होयसला ने पिछले साल सितंबर में प्रपोज किया था। अब ये दोनों खिलाड़ी शादी के बंधन में बंध गए हैं। इन दोनों क्रिकेटरों ने कोर्ट मैरिज की है। वेदा कृष्णमूर्ति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से अर्जुन होयसला के साथ शादी की तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने फोटोज के साथ में लिखा, ‘मिस्टर एंड मिसेज !!! यह आपके लिए है अम्मा. आपका जन्मदिन हमेशा स्पेशल रहेगा. लव यू अक्का. जस्ट मैरिड. 12.01.23.’

अर्जुन होयसला ने घुटनों पर बैठकर वेदा कृष्णमूर्ति को प्रपोज किया था। अर्जुन होयसला ने उस वक्त पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'और उसने हां कह दिया है।' अर्जुन होयसला ने पहाड़ों के बीच अपने प्यार का इजहार किया था। वेदा कृष्णमूर्ति ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं जिनमें दोनों एक-दूसरे की सगाई की अंगूठी पहने नजर आए।

अर्जुन होयसला ने वर्ष 2016 में कर्नाटक के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया। अर्जुन होयसला बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं। वेदा कृष्णमूर्ति ने टीम इंडिया के लिए साल 2011 में डेब्यू किया था। वेदा कृष्णमूर्ति ने अब तक टीम इंडिया के लिए 48 वनडे और 76 टी20 मैच खेले हैं।