जम्मू कश्मीर में स्थिति सुधरने पर राज्य का दर्जा बहाल होगा: शाह

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

जम्मू कश्मीर में स्थिति सुधरने पर राज्य का दर्जा बहाल होगा: शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि जम्मू कश्मीर हमेशा केंद्रशासित क्षेत्र नहीं रहेगा और वहां सुरक्षा की स्थिति सुधरने के बाद उसका राज्य का दर्जा बहाल कर दिया जाएगा। शाह ने यहां भारतीय पुलिस सेवा के 2018 बैच के परिवीक्षा अधिक


जम्मू कश्मीर में स्थिति सुधरने पर राज्य का दर्जा बहाल होगा: शाहनई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि जम्मू कश्मीर हमेशा केंद्रशासित क्षेत्र नहीं रहेगा और वहां सुरक्षा की स्थिति सुधरने के बाद उसका राज्य का दर्जा बहाल कर दिया जाएगा।

शाह ने यहां भारतीय पुलिस सेवा के 2018 बैच के परिवीक्षा अधिकारियों के साथ संवाद करते हुए यह भी कहा कि पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को समाप्त करने और उसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने की घोषणा के बाद एक भी गोली नहीं चली और न ही एक भी व्यक्ति की जान गयी।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर हमेशा केंद्रशासित प्रदेश नहीं बना रहेगा और जब स्थिति सामान्य हो जाएगी तब उसका राज्य का दर्जा लौटा दिया जाएगा।

गृह मंत्री ने कहा कि यह धारणा गलत है कि केवल अनुच्छेद 370 से ही कश्मीरी संस्कृति और पहचान की रक्षा हुई क्योंकि सभी क्षेत्रीय पहचानों को भारतीय संविधान में स्वभाविक सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 का दुरूपयोग ही सीमापर आतंकवाद की मूल वजह है।