विवाहिता की मौत से परिजनो में मचा कोहराम, ससुराल वालो पर हत्या का आरोप

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

विवाहिता की मौत से परिजनो में मचा कोहराम, ससुराल वालो पर हत्या का आरोप

पुरकाजी। विवाहिता की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजनो ने ससुराल वालो पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की। जानकारी के अनुसार हरिद्वार निवासी किरन का विवाह कुछ वर्ष पू


विवाहिता की मौत से परिजनो में मचा कोहराम, ससुराल वालो पर हत्या का आरोपपुरकाजी।  विवाहिता की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजनो ने ससुराल वालो पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार हरिद्वार निवासी किरन का विवाह कुछ वर्ष पूर्व पुरकाजी क्षेत्र के निकटवर्ती गाँव गोधना निवासी विजयपाल के साथ हुआ था। चर्चा रही कि विवाहिता किरन की संदिग्ध परिस्थितियो मे मौत हो गई। आरोप है कि मृतका की ससुराल वाले गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी मे थे कि इसी बीच ग्रामीणो ने मृतका के परिजनो तथा पुलिस को इस मामले से अवगत कराया। संदिग्ध परिस्थितियो मे महिला की मौत की सूचना पर गांव गोधना पहुंच गई।

वहीं दूसरी और किरन की मौत की खबर से हरिद्वार निवासी उसके परिजनो मे कोहराम मच गया। यह दुखद खबर मिलते ही परिजन व कुछ अन्य रिश्तेदार तुरन्त ही पुरकाजी के लिए रवाना हो गए। बताया जाता है कि अपनी बेटी की ससुराल गांव  गोधना पहुंचे परिजनो ने ससुराल वालो पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। लेकिन पुलिस अधिकारियो द्वारा समझाने-बुझाने व मामले की छानबीन करा आरोपी ससुरालियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर मामला शान्त हुआ।

पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतका के भाई ने अपने बहनोई विजयपाल, उसके भाई धर्मवीर, मोनू तथा बिरजू पुत्रगण दिलराम के खिलापफ तहरीर दी है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की पूरी छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कोई कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकेगी। फिलहाल पुलिस उक्त मामले मे कई बिन्दुओ पर जांच मे जुट गई है।