2022 Mahindra Bolero: कम कीमत में धमाल मचाएगी ये SUV, जान लें फीचर्स

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Trending

2022 Mahindra Bolero: कम कीमत में धमाल मचाएगी ये SUV, जान लें फीचर्स

2022 Mahindra Bolero


भारत में ऑटोमोबाइल सेक्टर दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। ग्राहकों की मांग के हिसाब से कंपनियां आए दिन नई-नई गाड़ियां पेश कर रही हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा भारतीय बाजार में इसी महीने ग्राहकों की चहेती एसयूवी 2022 बोलेरो लॉन्च करेगी।

इस नई एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान कई बार देश की सड़कों पर देखा जा चुका है और इसमें कई फीचर की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार महिंद्रा बोलेरो फेसलिफ्ट में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे और तकनीकी रूप से यह कार पहले जैसे ही होगी।

इससे पहले सामने आई जानकारी के अनुसार महिंद्रा की नई बोलेरो दो रंगों वाले एक्सटीरियर के साथ बाजार में आएगी।

ग्राहकों को बदला नजर आएगा डैशबोर्ड 

महिंद्रा SUV 2022 के अगले हिस्से में फॉगलैंप हाउसिंग दी गई है और यह टॉप मॉडल के साथ मिल सकते हैं। हेड लाइन पहले जैसी डिजाइन वाला है लेकिन इसके अंदर के डिजाइन में कुछ बदलाव कंपनी द्वारा किए गए हैं।

मिलेंगे 2 एयरबैग्स 

कंपनी इस नई एसयूवी के साथ नए फीचर्स जोड़ सकती है जिसमें बदलाव और डैशबोर्ड और अपहोल्स्ट्री मिल सकती है। नई महिंद्रा में नए फीचर और बदलाव हुआ कैबिन देखने को मिल सकता है।

गाड़ी के साथ एबीएस, ईबीडी, पार्किंग सेंसर्स और स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड होंगे। अभी जानकारी सामने आई है कि महिंद्रा ने आखिरकार 2022 बोलेरो के अगले हिस्से में दो एयरबैग दिए हैं।

मौजूदा मॉडल वाला 1.5 लीटर डीजल इंजन 

2022 महिंद्रा बोलेरो के साथ मौजूदा मॉडल वाला 1.5 लीटर डीजल इंजन ग्राहकों को मिल सकता है जो 75 बीएचपी ताकत और 210 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा।

एआरएआई के अनुसार 1 लीटर डीजल में यह SUV 16.7 किलोमीटर तक चलती है। 3 सिलेंडर वाला होने के बाद भी ये इंजन तगड़ा है और तेजी से कार को रफ्तार देता है।

नई जनरेशन स्कॉर्पियो भी हुई लॉन्च 

महिंद्रा 2022 बोलेरो के अलावा नई जनरेशन स्कॉर्पियो भी लॉन्च हो चुकी है। कंपनी ने नई स्कॉर्पियो को पूरी तरह से नए लुक में पेश किया है।