Bhojpuri Song : चांदनी रात में काजल राघवानी के संग इस कदर रोमांस करते नजर आए खेसारी लाल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Trending

Bhojpuri Song : चांदनी रात में काजल राघवानी के संग इस कदर रोमांस करते नजर आए खेसारी लाल

Bhojpuri Song


Bhojpuri Romantic Song : भोजपुरी के जाने-माने सिंगर और कलाकार खेसारी लाल यादव (khesari Lal Yadav) के गाने यूट्यूब पर धमाल मचा देते हैं। खेसारी लाल यादव और भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस काजल राघवानी (kajal Raghwani) की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। दोनों के गाने लोगों को काफी ज्यादा पसंद आते हैं। अब एक बार फिर से खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गाने का नाम है ‘दिल मारता ऊछान’ (Dil Marta Uchhaan) जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

यह गाना पुरानी फिल्म ‘दबंग आशिक’ (Dabang Aashiq) का हैं। इस गाने के वीडियो में खेसारी लाल और काजल राघवानी कभी गार्डन में, तो कभी सईयां की सेज पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

यहां देखें पूरा गाना…

इस गाने में काजल राघवानी को रेड कलर के लहंगा चोली में देखा जा रहा है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं खेसारी लाल यादव को नीले कलर के कुर्ते में देखा जा रहा है। जिसमें वो भी कुछ कम नहीं लग रहे हैं। दोनों इस वीडियो में काफी शानदार लग रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी एक साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का की रोमांटिक लग रहे हैं।

दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ( Romantic Chemistry ) फैंस को खूब पसंद आ रही है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है और लिरिक्स पवन पांडे ने दी है। आपको बता दें कि इस गाने के बोल Azad Singh ने लिखे हैं और म्यूजिक Avinash Jha ने दिया है। इस गानों को लोगों ने लाइक के साथ शेयर किया है। गाने में अब तक 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं गाने में 17,000 लाइक आ चुकी हैं। फैंस ने जमकर कमैंट्स किए हैं। दर्शकों ने इस गाने की खूब तारीफ करी है।