Hacking By Company: ये कंपनी कर रही है अकाउंट हैक! लोगों की व्यक्तिगत जानकारी को कभी भी भंग किया जा सकता है

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Trending

Hacking By Company: ये कंपनी कर रही है अकाउंट हैक! लोगों की व्यक्तिगत जानकारी को कभी भी भंग किया जा सकता है

pic


Hacking By Company : अगर आपको लगता है कि आपके स्मार्टफोन या लैपटॉप और कंप्यूटर में रखी गई निजी जानकारी सुरक्षित है, तो आपको इस मामले पर फिर से सोचने की जरूरत है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक स्पाइवेयर कंपनी है जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि वे Android और iOS डिवाइस को हैक कर सकती हैं।

कंपनी गुपचुप तरीके से करती है ये काम,और लोगों की निजी जानकारी चुराता है। खास बात यह है कि कोई भी व्यक्ति यह काम कंपनी से करवा सकता है और इसके बदले में कंपनी मोटी रकम वसूलती है। अगर आपको इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं :

यह कौन सी कंपनी है :

दरअसल Intellexa नाम की एक स्पाईवेयर फर्म है जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह Android और iOS दोनों डिवाइस में सेंध लगा सकती है। कंपनी इस हैकिंग के एवज में लोगों से मोटी रकम वसूल करती है।

ये रकम इतनी है कि इसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे. आपको बता दें कि दावे के मुताबिक कंपनी हैकिंग के लिए 80 लाख डॉलर (करीब 64 करोड़ रुपये) चार्ज करती है। आपको बता दें कि इस फर्म से जुड़ी कुछ जानकारियां सामने आई हैं जिनसे ये दावे किए जा रहे हैं।


एक बार राशि का भुगतान करने के बाद, 10 Android और iOS डिवाइस संक्रमित बताए जाते हैं। आपको बता दें कि यह कंपनी iOS 15.4.1 और लेटेस्ट Android 12 को आसानी से टारगेट कर सकती है, ऐसी जानकारी मिली है।

इस जानकारी के सामने आने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं और वे अपनी निजी जानकारी को लेकर काफी परेशान हैं. बड़े नेताओं और फिल्मी सितारों के डिवाइस हैक होने का सबसे ज्यादा खतरा होता है।