जरुरी खबर: अगले 14 दिनों में 8 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां से चेक करें Bank Holidays List

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Trending

जरुरी खबर: अगले 14 दिनों में 8 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां से चेक करें Bank Holidays List

bank


Bank Holiday : यदि आपका भी कोई अगस्त के महीने में बैंक का छूटा हुआ काम पेंडिंग है, तो उसे जल्द से जल्द निपटा ले. अगस्त के महीने में ज्यादातर दिन त्योहारों और अन्य कई कारणों से Bank Close रहेंगे. आने वाले दिनों में भी कई दिनों तक बैंक हॉलिडे के चलते बंद रहेंगे. ऐसे में बैंक जाने से पहले आप बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर देखें. 

RBI ने जारी किए Bank Holidays 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से जारी छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक अगले 4 दिनों में जन्माष्टमी और अन्य त्योहारों के चलते बैंकों में छुट्टियां होंगी. साथ ही अगस्त के बचे हुए 14 दिनों में से 8 दिन बैंक बंद रहेंगे. रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस के बाद अब सितंबर महीने में जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी का त्योहार आ रहा है. 

रुके हुए काम को जल्द करें पूरा 

हालांकि, स्थानीय छुट्टियों को भी आरबीआई की सूची में शामिल किया गया है. अब आपके इलाकों में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे, यह जानने के लिए आपको RBI की लिस्ट देखनी होगी. 

अगस्त के लिए Holidays की लिस्ट 

18 August 2022 – जन्माष्टमी 

19 August 2022 – जन्माष्टमी 

20 August 2022 – श्री कृष्ण अष्टमी 

21 August 2022 – रविवार 

27 August 2022 – चौथा शनिवार 

28 August 2022 – रविवार 

29 August 2022 – श्रीमंत शंकरदेव की तिथि 

31 August 2022 – गणेश चतुर्थी