अब बिजली जानें की नहीं होगी चिंता, लाइट जाने के चार घंटे बाद तक जलता रहेगा ये Inverter Bulb

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Trending

अब बिजली जानें की नहीं होगी चिंता, लाइट जाने के चार घंटे बाद तक जलता रहेगा ये Inverter Bulb

Inverter Bulb


Inverter Bulb: सामान्य एलईडी बल्ब की जानकारी आजकल हर किसी को है। लेकिन अब बाजार में नई तकनीक की मदद से बनी इन्वर्टर एलईडी बल्ब मौजूद हैं। जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसे ज्यादा पसंद करने का मुख्य कारण इसकी कम कीमत है और इसमें आपको बेहतर रोशनी भी मिल जाती है।

इसके साथ ही इस बल्ब के कई अन्य विशेषता भी है जिस कारण इसे बाजार में लोग पसंद कर रहे हैं। हेलोनिक्स प्राइम 12W B22 इन्वर्टर रिचार्जेबल इमरजेंसी एलईडी बल्ब नई तकनीक पर आधारित एक बेहतरीन इन्वर्टर बल्ब है। इस बल्ब को बहुत ही आसानी से अमेज़ॅन से खरीद सकते हैं।

इस बल्ब में कई विशेषता हैं जैसे कि यह एक इन्वर्टर बल्ब है जो सामान्य एलईडी बल्ब से बहुत अलग होता है। बिजली कट जाने के बाद सामान्य एलईडी बल्ब बंद हो जाते हैं। लेकिन ये इनवर्टर एलईडी बल्ब बिजली जाने के कई घंटे बाद तक जलता रहता है।

इस बल्ब से आपको लगभग 4 घंटे तक लगातार प्रकाश मिलता रहता है। यह उन क्षेत्रों में बहुत उपयोगी है जहां लगातार बिजली कटौती की समस्या है।

इन्वर्टर एलईडी बल्ब की खासियत:

हेलोनिक्स प्राइम 12W B22 इन्वर्टर रिचार्जेबल बल्ब है जिसके अंदर कंपनी ने लिथियम आयन बैटरी को लगाया है। इसे बल्ब के होल्डर में लगाकर चार्ज किया जाता है। बिजली के कट जाने के बाद यह बल्ब अपने अंदर लगे बैटरी की मदद से लगभग 4 घंटे तक जलता है।

बल्ब में लगे बैटरी को 8 से 10 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। जब यह चालू होता है, तो यह स्वचालित रूप से चार्ज हो जाता है। इसका उपयोग घर, दुकान, अस्पताल या अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर कर सकते हैं। इसका उपयोग आपातकाल के दौरान किया जा सकता है।

इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है। इस बेहतरीन इन्वर्टर एलईडी बल्ब को 569 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसपर आपको वर्रेंटी भी कंपनी उप्लब्ध करा देती है।