अब छोड़िये सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाना, अब स्मार्टफोन से हो जायेंगे सभी काम, आज ही डाउनलोड कर लें ये App

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Trending

अब छोड़िये सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाना, अब स्मार्टफोन से हो जायेंगे सभी काम, आज ही डाउनलोड कर लें ये App

pic


सरकारी कामों के लिए अक्सर लोगों को दफ्तरों के बहुत से चक्कर काटने पड जाते हैं। आपके इन्हीं सभी कामों को आसान करने के लिए आज हम आपको एक ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप के बड़े काम की है।

आज हम आपको कुछ ऐसे एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने सभी सरकारी कामों को पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन एप्स के बारे में।

MyGov App :

इस एप की शुरुआत सरकार द्वारा वर्ष 2014 में की गई थी। इस एप के तहत आप सरकार से डायरेक्ट कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। इस एप के जरिये आप सरकार द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

साथ ही यह एप आप को आप के सरकारी कामों को पूरा करने में मदद करेगा। इस एप पर आप सरकार को अपने सुझाव भी भेज सकते हैं। इस एप का इस्तेमाल बहुत सारे लोगों द्वारा किया जाता है और यह एप काफी उपयोगी भी है।

mParivahan :

इस एप के जरिये आप सभी रोड ट्रांसपोर्ट (Road Transport) और व्हीकल डिपार्टमेंट (Vehicle Department) से संबंधित सरकारी कामों को आसानी से पूरा कर सकते है। इस ऐप की सहयता से आप बहुत से काम कर सकते हैं।

जैसे – गाड़ी रजिस्ट्रेशन डेट, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना, वीइकल क्लास, रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी, वीइकल एज, फिटनेस वैलिडिटी, इंश्योरेंस वैलिटिडी आदि।


mPassport Seva : 

अगर आप अपना पासपोर्ट (Passport) बनवाना चाहते हैं या फिर उस से संबंधित विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो इस एप की मदद से आप ऐसा कर सकते हैं।

इस एप के ज़रिये आप अपने पासपोर्ट संबंधित ज़रुरी कामों को पूरा कर सकते हैं। इस एप के ज़रिये आप ज़रुरी जानकारियां भी हासिल कर सकते हैं।