इस ब्लड ग्रुप के लोग होते हैं सबसे होशियार, जानिए

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Trending

इस ब्लड ग्रुप के लोग होते हैं सबसे होशियार, जानिए

blood


हर कोई सोचता है कि वह होशियार होगा, उसके जैसा बुद्धि किसी के पास नहीं होनी चाहिए। लेकिन इन बातों का राज आपके ब्लड ग्रुप में है। आपका ब्लड ग्रुप निर्धारित करता है कि आप कितने स्मार्ट और बुद्धिमान हैं।

तो आइए जानते हैं कौन से ब्लड ग्रुप वाले लोग स्मार्ट होते हैं :

B+ ब्लड ग्रुप : 

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में ब्लड ग्रुप पर एक स्टडी की गई, जिसमें पाया गया कि सभी ब्लड ग्रुप में ‘बी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप’ वाले लोगों का दिमाग सबसे तेज होता है। इस शोध में कहा गया कि बी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले लोगों की सोचने की क्षमता अन्य लोगों की तुलना में बेहतर होती है। जिन लोगों का ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव होता है। उनका दिमाग सेरेब्रम के पेरिटोनियल और टेम्पोरल लोब में अधिक सक्रिय होता है, इसलिए उनकी याददाश्त तेज होती है और दिमाग सक्रिय रहता है।

O+ Blood Group :

O पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले लोग दूसरे नंबर पर आते हैं। इन लोगों का दिमाग भी बहुत तेज होता है। इस ब्लड ग्रुप के लोगों का ब्लड सर्कुलेशन दूसरों की तुलना में बेहतर होता है। इससे दिमाग में ऑक्सीजन का प्रवाह अच्छा रहता है और याददाश्त भी अच्छी रहती है। 

अनुसंधान क्या कहता है?

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने ब्लड ग्रुप को लेकर एक अध्ययन किया है। इसमें सभी ब्लड ग्रुप के 69 लोगों की स्टडी की गई। इन लोगों के रक्त के नमूने शोध के लिए इस्तेमाल किए गए और मानव मस्तिष्क के बारे में जानकारी एकत्र की गई। इस शोध में ‘बी पॉजिटिव’ और ‘ओ पॉजिटिव’ ब्लड ग्रुप वाले लोगों का दिमाग दूसरों की तुलना में तेज पाया गया।