दुल्हन मंडप में बैठते ही लगी रोने, फिर दूल्हे ने किया दिल छू लेने वाला काम

जब भी लड़की की शादी होती है तो वह इमोशनल हो जाती है। अगर पार्टनर लड़की की पसंद का हो तो उसकी खुशी में चार चांद लग जाते हैं। यही वजह है कि कई लोग अपनी शादी में रो पड़ते हैं।
शादी में अचानक रोने लगी दुल्हन, दूल्हे ने ऐसे संभाला
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दुल्हन का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपने दूल्हे के साथ मंडप में बैठी हुई है। पंडित जी रस्में करवा रहे हैं।
तभी अचानक दुल्हन की आंखों से आंसू बहने लगते हैं। वह इस खुशी से इतना खुश होती है कि इमोशनल हो जाती है। दुल्हन को रोता देख दूल्हा भी भावुक हो जाता है। अपनी नई नवेली दुल्हन की आंखें नम देखकर दूल्हा एक ऐसा काम करता है जिसे देख वहाँ मौजूद हर शख्स खुश हो जाता है। दूल्हा सबकी नजरों में हीरो बन जाता है।
दरअसल दुल्हन अपनी जेब से रुमाल निकालकर खुद दुल्हन के आंसू पोंछने लगता है। यह नजारा बाद ही रोमांटिक और क्यूट होता है। चंद सेकंड का यह वीडियो लोगों को भी भावुक कर देता है। इसे इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के पेज ने साझा किया है। वीडियो देख लोग दूल्हे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बोल रहे हैं कि दुल्हन बहुत लक्की है जो उसे इतना केयरिंग पति मिला है। वहीं कुछ लोगों को यह नजारा देख अपनी शादी के दिन भी याद आ गए।
इस शादी में दूल्हा रोने लगा
ऐसा ही एक और मामला कुछ समय पहले सामने आया था। यहां दुल्हन की बजाय दूल्हा भावुक होकर रोने लगा था। हमेशा लोगों को लगता है कि सिर्फ महिलाएं ही भावुक होती हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। कभी-कभी मर्द भी जज्बाती हो जाते हैं। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अपनी दुल्हन को सामने देखकर दूल्हे की आंखें नम हो जाती है। वह इस पल से बहुत खुश होता है। दुल्हन अपने दूल्हे को रोता देख उसके पास आती है और संभालती है। इस क्यूट वीडियो को आप यहां देख सकते हैं।