गैस-सिलेंडर भरवाने की झझंट खत्म, घर लें आएं ये किफायती सोलर चूल्हा, कीमत जान उड़ेंगे होश

बढ़ती महंगाई के बीच यदि आप भी हर महीने गैस सिलेंडर भरवा कर थक चुके है तो यह खबर जरूर पढ़ लें। दरअसल, अब आपको गैस सिलेंडर भरवाने की झंझट से मुक्ति मिलेगी। बदलते वक्त के साथ तकनीक में भी बदलाव आ रहा है।
जिन कामों को पहले बड़े-बड़े मशीनों द्वारा किया जाता था आज उन्हीं कामों को छोटी-छोटी मशीन मिनटों में कर रही है। एक समय था जब लोग लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाते थे उसके बाद गैस सिलेंडर को लोगों ने अपनाया। अब गैस सिलेंडर को भी पीछे छोड़ सोलर चूल्हों का जमाना आ गया है।
क्या है सोलर चूल्हा?
दरअसल, सरकार की तरफ से इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने एक ऐसा चूल्हा लॉन्च किया है जो सौर ऊर्जा से चलेगा। इसके लिए आपको लकड़ी और ना ही गैस की आवश्यकता होगी। यह चूल्हा सूरज की किरणों से चार्ज होता है और आप इस पर किसी भी वक्त खाना बना सकते हैं।
इस सोलर चूल्हे का नाम सूर्य नूतन चूल्हा है जो रिचार्जेबल है और इसे आप घर के अंदर कहीं भी इस्तेमाल कर सकते है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के दिल्ली स्थित आवास पर इस चूल्हे को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने पेश किया और उसके बाद पेट्रोलियम मंत्री ने लांच किया।
कैसे करता है काम?
सोलर चूल्हा ठीक उसी प्रकार काम करता है जिस तरह घर में सोलर बल्ब चलते है। छत पर लगी हुई सोलर प्लेट धूप से चार्ज होती है और घर के अंदर बल्ब रोशनी देता है। उसी प्रकार सोलर प्लेट धूप से चार्ज होगी और आप अंदर चूल्हे पर खाना बना पाएंगे। इस सोलर चूहे की लाइफ 10 साल बताई गई है जिसमें कोई अतिरिक्त खर्च आपका नहीं आएगा।
इतनी होगी कीमत
सोलर चूल्हे की टेस्टिंग कर ली गई है। आप सबको इसकी कमर्शियल लॉन्चिंग का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस सोलर चूल्हे की कीमत 18000 रूपये से लेकर 30000 रूपये के बीच हो सकती है।