बॉयफ्रेंड ने शेयर किया अपना दर्द, बोला- मेरी गर्लफ्रेंड से आती है भयंकर बदबू, उसके पास सो भी नहीं पाता...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Trending

बॉयफ्रेंड ने शेयर किया अपना दर्द, बोला- मेरी गर्लफ्रेंड से आती है भयंकर बदबू, उसके पास सो भी नहीं पाता...

Couple

Photo Credit: UPUKLive


अक्सर कहा जाता है कि अच्छा पार्टनर एक अच्छा दोस्त भी होता है। जब हम किसी को डेट करते हैं तो सब कुछ अच्छा लगता है, लेकिन जब हम साथ रहना शुरू करते हैं तो हमें एक-दूसरे की कई बुरी आदतों का सामना करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर एक लड़के ने हाल ही में इसी तरह का अनुभव साझा किया है।

दरअसल एक लड़के ने अपना नाम गुमनाम रखते हुए सोशल मीडिया साइट रिडिट पर अपनी गर्लफ्रेंड की स्टोरी साझा की है। उसने बताया कि मेरी गर्लफ्रेंड से इतनी भयंकर बदबू आती है कि मैं उसके साथ सो भी नहीं पाता हूं। मुझे मजबूरी में रातभर सोफे पर सोना पड़ता है। उसने गर्लफ्रेंड से बदबू आने की वजह भी बताई। लड़के के अनुसार उसकी प्रेमिका 15 दिन में एक बार नहाती है। इस कारण उससे इतनी बुरी गंध आती है कि वह उसे बर्दाश्त नहीं कर पाता है।

लड़के ने कहा कि मैं अपनी प्रेमिका से प्यार करता हूं। उसके साथ तीन सालों से रिलेशनशिप में हूं। हाल ही में हमने साथ रहने का फैसला किया, लेकिन उसके साथ रहते हुए मुझे उसकी न नहाने की गंदी आदत के बारे में पता चला। लड़का अपनी प्रेमिका की यह बुरी आदत देख दंग रह गया। उसने बताया कि साथ रहने के पहले हमे एक दूसरे की दिनचर्या की कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन अब गर्लफ्रेंड की न नहाने की आदत के चलते हमारा रिश्ता टूटने की कगार पर आ पहुंचा है।

लड़के ने कहा कि उसने अपनी प्रेमिका से इस विषय पर बात करने का भी प्रयास किया। उसने अपनी प्रेमिका को शांति से अपनी समस्या बताई लेकिन उसकी बात सुन वह नाराज हो गई। इसलिए अभी तक इस समस्या का हल नहीं निकला है। लड़के की यह दुखभरी कहानी सुन लोगों ने भी कई तरह के कमेंट्स देना शुरू कर दिए।

एक यूजर ने लिखा कि ‘लड़की की दिनचर्या सच में एक बहुत बड़ी समस्या है।’ वहीं एक अन्य ने कहा कि ‘लोग दो-तीन दिन तक नहीं नहाते हैं ये मैंने देखा है, लेकिन 15 दिन में नहाने वाली बात पहली बार सुन रहा हूं। ये सच में डरावना है।’ फिर एक यूजर ने कहा कि ‘लड़की यदि अपनी आदत न बदले तो आपको उसे छोड़ देना चाहिए। ये आपकी सेहत के लिए भी ठीक नहीं है।’ एक और यूजर लिखता है ‘आप अपनी प्रेमिका के साथ बाथरूम में रोमांस करें। धीरे-धीरे उसका नहाने में इंटेरेस्ट लाएं। शायद बात बन जाए।’