Success Story: 21 साल में UPSC निकालने वाले सबसे युवा IAS, पिता ऑटोरिक्‍शा ड्राइवर, फीस भरने का पैसा नहीं...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Trending

Success Story: 21 साल में UPSC निकालने वाले सबसे युवा IAS, पिता ऑटोरिक्‍शा ड्राइवर, फीस भरने का पैसा नहीं...

ansar sheikh


UPSC एग्‍जाम को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा माना जाता है। इसे निकालना लोगों का सपना होता है। कई अटेम्‍प्‍ट के बाद भी लोग इस परीक्षा को पास नहीं कर पाते हैं। देशभर में इन परीक्षाओं में सफल होने के लिए कोचिंग चलती हैं।

यह परीक्षा पास करते ही प्रशासनिक सेवाओं में एंट्री का रास्‍ता खुल जाता है। जितनी परीक्षा कठिन है क्रेज भी उतना ही ज्‍यादा है। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्‍यर्थी दूसरों के लिए मिसाल बन जाते हैं। यह भी सच है क‍ि पढ़ाई पर किसी की बपौती नहीं है।

न ही सभी संसाधनों का मिल जाना सफलता की गारंटी है।  इसके लिए कड़ी मेहनत और परिश्रम की जरूरत होती है। अंसार शेख (Ansar Sheikh) भी इसका उदाहरण हैं। 21 साल में अंसार आईएएस बन गए थे।

देश में सबसे कम उम्र में आईएएस (Youngest IAS) बनने का रिकॉर्ड उन्‍हीं के नाम है। वह बेहद गरीब परिवार से थे। पिता ऑटोरिक्‍शा चलाते थे। कभी गरीबी के चलते उनकी पढ़ाई तक छूटने वाली थी।

जिंदगी की तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए वह आगे बढ़ते गए। अंसार शेख ने वह मुकाम हासिल किया जो लाखों-करोड़ों का सपना होता है।

घर में नहीं था पढ़ाई-ल‍िखाई का माहौल

अंसार शेख बचपन से पढ़ने-लिखने में बहुत होशियार थे। वह महाराष्ट्र के जालना गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अनस शेख महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में ऑटोरिक्‍शा चलाते थे। अंसार के पिता की तीन शादियां हुई थीं। वह दूसरी पत्नी से हैं।

बचपन में ही अंसार का सामना गरीबी से होने लगा था। घर में पढ़ाई-लिखाई का बिल्कुल माहौल नहीं था। दो बहनों की शादी कम उम्र में हो गई थी। छोटा भाई स्‍कूल की पढ़ाई छोड़कर काम में लग गया था।

रिश्‍तेदारों ने अंसार की पढ़ाई छुड़वाने की भी सलाह दी थी। पिता नाम कटवाने के लिए स्‍कूल तक पहुंच गए थे। लेकिन, शिक्षकों ने कहा कि वह बहुत होशियार है। वह भविष्‍य में बहुत अच्‍छा कर सकता है।

10वीं की बोर्ड परीक्षा में आए थे 91% अंक

दसवीं की बोर्ड परीक्षा में इसका नमूना भी देखने को मिल गया। अंसार ने 91 फीसदी अंकों के साथ बोर्ड परीक्षा पास की। फिर ग्रेजुएशन 73 फीसदी अंकों के साथ किया। उन्‍होंने पुणे के फर्ग्‍यूसन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में पढ़ाई की।

शुरू से उन्‍हें पढ़ाई में दिलचस्‍पी थी। फिर उन्‍होंने यूपीएससी एग्‍जाम के लिए कोचिंग करने का फैसला किया। एक साल कोचिंग के बाद उन्‍होंने पहले ही प्रयास में इस परीक्षा को पास कर लिया। उनकी 361 रैंक आई।

2015 में जब अंसार ने यह परीक्षा पास की तो उनकी उम्र सिर्फ 21 साल थी। इस तरह वह देश में सबसे कम उम्र के आईएएस बने। आज तक उनका यह रिकॉर्ड कायम है।

सोशल मीड‍िया पर भी रहते हैं ऐक्‍ट‍िव

अंसार शेख ने आईएएस बनने के बाद शादी की। उनकी बीवी का नाम वाइजा है। अंसार शेख और उनकी पत्नी सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं।

यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करते हुए अंसार ने लगातार तीन साल तक हर दिन लगभग 12 घंटे काम भी किया। लेकिन, अपनी प्रिपरेशन पर कोई आंच नहीं आने दी।