इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डॉ. मैसी को किया याद

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttar Pradesh

इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डॉ. मैसी को किया याद

आगरा।(डीवीएनए)इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डॉ. काउंट सीज़र मैसी का 231 वा जन्मदिन नेशनल इलेक्ट्रो होम्योपैथी...


इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डॉ. मैसी को किया याद

आगरा।(डीवीएनए)इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डॉ. काउंट सीज़र मैसी का 231 वा जन्मदिन नेशनल इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज आगरा में मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अमित पटेल मण्डल अध्यक्ष गोपेश्वर मण्डल भारतीय जनता पार्टी शामिल रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक डॉ. पी.पी. त्रिपाठी ने बताया कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी पद्धति से असाध्य रोगियों को भी नया जीवन मिल रहा है। इस पद्धति से उपचार करने के लिए किसी किस्म की कोई भी कानूनी रोक नहीं हैं। प्रदेश सरकार व सर्वोच्च न्यायालय की ओर से इस पद्धति को सही माना गया है।

इसके बाद वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जे. पी.कुशवाह ने बताया कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी से कैंसर और डायबटीज़ जैसे रोगों को भी ठीक किया जा सकता है। यह एक सस्ती औऱ अच्छी पद्धति है। कार्यक्रम में डॉ. राजकुमार शर्मा,डॉ. देवेश त्रिपाठी, ग़ुलाम रसूल डॉ. धनेश त्रिपाठी, डॉ. संजय सिंह बघेल,डॉ. राधारानी, सतेंद्र कुमार सिंह, राजकुमार शर्मा, डॉ. तारा सिंह,प्रीति शर्मा व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुखवीर सिंह मौजूद रहे।