भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में 2024 में सभी सीटें जीतेगी भाजपा: योगी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttar Pradesh

भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में 2024 में सभी सीटें जीतेगी भाजपा: योगी

yogi

- स्वतंत्रदेव के कार्यों की सराहना की और धर्मपाल सिंह के स्वागत में भी बोले मुख्यमंत्री
 


लखनऊ। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के स्वागत समारोह में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बधाई दी। कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी सीटें जीतेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भूपेंद्र चौधरी पिछले पांच वर्ष छह माह से सरकार में पहले राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और फिर कैबिनेट मंत्री के रूप में बेहतरीन काम किया। इस दौरान पंचायतीराज मंत्री के रूप में बिना प्रोपेगैंडा किये कार्य किया है। सरकार की योजना को धरातल पर उतारा है। इनके पंचयती राज मंत्री रहते हुए प्रदेश में पंचायत चुनाव हुए। उस चुनाव में भाजपा को जीत मिली। साढ़े छह सौ से अधिक भाजपा के ब्लॉक प्रमुख बने। प्रदेश को ओडीएफ प्लस करने में चौधरी ने बड़ी भूमिका अदा की। उनकी कार्य करने की शैली ही है जो केंद्र ने उन भर भरोसा करने का काम किया है। इनके नेतृत्व में 2024 का चुनाव होना है। भाजपा को इस चुनाव में भी बड़ी सफलता मिली है।

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल के अनुभव का संगठन को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल का स्वागत करते हुए बोले कि इन्हें यूपी में विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री के रूप में काम करने का अनुभव है। उत्तर प्रदेश से लेकर झारखंड तक काम करने का अनुभव काम आएगा। इतने अनुभवी व्यक्ति का चयन केंद्र ने भरोसा किया।

स्वतंत्र देव सिंह की मेहनत से 2022 में बनी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम लोग निवर्तमान अध्यक्ष को स्वतंत्र नहीं करेंगे। स्वतंत्र देव सिंह ने तीन साल तीन माह अध्यक्ष के रूप में काम किया है। यह दिन रात नहीं देखते हैं। पिछले छह महीनों से तो वह जलशक्ति मंत्री के रूप भी काम कर रहे हैं। इस दौरान बहुत अच्छे से उन्होंने काम किया है। स्वतंत्र देव सिंह ने हमारी पिछली सरकार में परिवहन मंत्री के रूप में काम किया है। उस दौरान भी इन्होंने कुम्भ में परिवहन व्यवस्था करने से लेकर कोरोना के दौरान बच्चों को घर तक छोड़ने, श्रमिकों को गंतव्य तक पहुंचाने में महती भूमिका निभाई। उनके परिश्रम का ही नतीजा है जिससे भाजपा की 2022 में एक बार फिर सरकार बनी। अब स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश के प्रत्येक घर को सुद्ध जल पहुंचाने के अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि, भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सोमवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से लखनऊ पहुंचे। चारबाग रेलवे स्टेशन से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय तक उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेई, सरदार वल्लभभाई पटेल, महात्मा गांधी, चौधरी चरण सिंह जैसे महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया। इसके बाद पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पहुंचे जहां उनका पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया।

स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री व निवर्तमान अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई, सूर्य प्रताप शाही के साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद विधायक और पार्टी के आने नेता भी मौजूद रहें।