दिसम्बर तक सम्पूर्ण समाधान दिवस के जारी हुए कलेंडर

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttar Pradesh

दिसम्बर तक सम्पूर्ण समाधान दिवस के जारी हुए कलेंडर


दिसम्बर तक सम्पूर्ण समाधान दिवस के जारी हुए कलेंडर


- तहसीलों में समाधान दिवस की अध्यक्षता करने वाले अधिकारियों की जारी हुई सूची

कानपुर, 23 जून (हि.स.)। तहसीलों में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों में शिकायतकर्ताओं को न्याय मिले। इसको लेकर दिसम्बर तक आयोजित होने वाले सभी सम्पूर्ण समाधान दिवस का जिलाधिकारी ने कलेंडर जारी कर दिया है। इससे लोगों को पहले से जानकारी हो जाएगी कि किस तहसील में किस दिन समाधान दिवस किस अधिकारी की अध्यक्षता में होगा।

जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर द्वारा जनपद में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों में अध्यक्षता/निरीक्षण किये जाने का रोस्टर माह जुलाई से दिसम्बर 2022 तक जारी किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा क्रमानुसार प्रत्येक सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी। शेष तहसीलो में अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी/उप जिलाधिकारियों द्वारा की जायेगी। जिन तहसीलों में अध्यक्षता जिलाधिकारी द्वारा की जायेगी उसमें पुलिस आयुक्त/पुलिस अधीक्षक, कानपुर आउटर एवं विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा भाग लिया जायेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस माह के प्रथम व तृतीय शनिवार नियत तिथि पर प्रातः 10ः00 बजे से 02ः00 बजे तक कोविड-19 के प्रोटोकाल के साथ आयोजित किया जायेगा। जिसमें निर्देशानुसार अधिकारीगण उपस्थित होकर जनसमस्याओं का निराकरण करेंगे। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक अवकाश रहने वाला सम्पूर्ण समाधान दिवस अगले कार्य दिवस को आयोजित किया जायेगा। शिकायत का निस्तारण गुणात्मक एवं तथ्यात्मक आधारों पर किया जायेगा।

इन तारीखों पर होगा सम्पर्ण समाधान दिवस

दो जुलाई को तहसील सदर में जिलाधिकारी, तहसील नर्वल में अपर जिलाधिकारी (ना0आ0), तहसील घाटमपुर में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), तहसील बिल्हौर में अपर जिलाधिकारी (भू0अ0) की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। इसी तरह 16 जुलाई को तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी (भू0अ0), तहसील नर्वल में जिलाधिकारी, तहसील घाटमपुर में अपर जिलाधिकारी (ना0आ0), तहसील बिल्हौर में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)। छह अगस्त को तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), तहसील नर्वल में अपर जिलाधिकारी (भू0अ0), तहसील घाटमपुर में जिलाधिकारी, तहसील बिल्हौर में अपर जिलाधिकारी (ना0आ0)। 20 अगस्त को तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी (ना0आ0), तहसील नर्वल में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), तहसील घाटमपुर में अपर जिलाधिकारी (भू0अ0), तहसील बिल्हौर में जिलाधिकारी। तीन सितम्बर को तहसील सदर में जिलाधिकारी, तहसील नर्वल में अपर जिलाधिकारी (ना0आ0), तहसील घाटमपुर में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), तहसील बिल्हौर में अपर जिलाधिकारी (भू0अ0)। 17 सितम्बर को तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी (भू0अ0), तहसील नर्वल में जिलाधिकारी, तहसील घाटमपुर में अपर जिलाधिकारी (ना0आ0), तहसील बिल्हौर में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)। एक अक्टूबर को तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), तहसील नर्वल में अपर जिलाधिकारी (भू0अ0), तहसील घाटमपुर में जिलाधिकारी, तहसील बिल्हौर में अपर जिलाधिकारी (ना0आ0)। 15 अक्टूबर को तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी (ना0आ0), तहसील नर्वल में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), तहसील घाटमपुर में अपर जिलाधिकारी (भू0अ0), तहसील बिल्हौर में जिलाधिकारी।

पांच नवम्बर को तहसील सदर में जिलाधिकारी, तहसील नर्वल में अपर जिलाधिकारी (ना0आ0), तहसील घाटमपुर में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), तहसील बिल्हौर में अपर जिलाधिकारी (भू0अ0)। 19 नवम्बर को तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी (भू0अ0), तहसील नर्वल में जिलाधिकारी, तहसील घाटमपुर में अपर जिलाधिकारी (ना0आ0), तहसील बिल्हौर में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)। तीन दिसम्बर को तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), तहसील नर्वल में अपर जिलाधिकारी (भू0अ0), तहसील घाटमपुर में जिलाधिकारी, तहसील बिल्हौर में अपर जिलाधिकारी (ना0आ0)। 17 दिसम्बर को तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी (ना0आ0), तहसील नर्वल में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), तहसील घाटमपुर में अपर जिलाधिकारी (भू0अ0), तहसील बिल्हौर में जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय