योगी सरकार के मंत्रियों के प्रभार वाले जिले बदले

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttar Pradesh

योगी सरकार के मंत्रियों के प्रभार वाले जिले बदले

yogi


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों का प्रभार वाला क्षेत्र बदल दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी 18 मंडलों के लिए मंत्रियों का अलग-अलग समूह का गठन किया था। यह समूह अपने मंडलों का दौरा किया। अपने प्रभार वाले क्षेत्र का दौरा किया। वहां की रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंप चुके है।

अब उन्हीं मंत्रिमंडल समूह के मंडल प्रभार बदले गए हैं। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर मंडल प्रभार में बदलाव हुआ है।

गोरखपुर मंडल की जिम्मेदारी अब सुरेश खन्ना, दानिश आज़ाद अंसारी व दिनेश खटीक को दी गई है।

योगी सरकार की दूसरी पारी में तीसरी बार हुआ मंडल प्रभार में बदलाव हुआ है। योगी का निर्देश है कि सभी मंत्रियों को प्रदेश के हर क्षेत्र की पर्याप्त जानकारी होनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि योगी सरकार-02 में जनता के बीच भ्रमण करने के लिए मंत्रियों का समूह बनाया गया था।