गाजियाबाद में 27 को मुख्यमंत्री योगी तीन परियोजनाओं का करेंगे निरीक्षण

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttar Pradesh

गाजियाबाद में 27 को मुख्यमंत्री योगी तीन परियोजनाओं का करेंगे निरीक्षण

yogi

- मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
 


गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार 27 अगस्त को गाजियाबाद आएंगे। इस दौरान वे यहां तीन बड़ी परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे तथा पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी बुलंदशहर के लिए रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट हुआ है। जिलाधिकारी समेत पूरा प्रशासनिक अमला सक्रिय है। जिलाधिकारी तैयारियों पर नजर रखे हुए हैंं।

जिला प्रशासन के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की सुबह दस से 11 बजे तक गाजियाबाद जिले के पार्टी पदाधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 11 से साढ़े बारह बजे तक जिले में तीन परियोजनाओं निरीक्षण कर गैस्ट हाउस पहुंचेंगे। वहां कुछ देर तक विश्राम करने के बाद वे बुलंदशहर जिले के लिए रवाना हो जाएगे। वे बुलंदशहर में कल्याण सिंह अस्पताल का निरीक्षण करेंगे तथा लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इसके बाद शाम को गाजियाबाद से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

तैयारी को लेकर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने डीडीए कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली और जरूरी दिशा निर्देश दिए पुलिस प्रशासन भी मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर सक्रिय हो गया है। सिटी मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह ने भी जल निगम गेस्ट हाउस पर मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियों का जायजा लिया।