मुख्यमंत्री ने गुजरात के मोरबी में पुल टूटने की दुर्घटना से हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री ने गुजरात के मोरबी में पुल टूटने की दुर्घटना से हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

cm_yogi

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुजरात के मोरबी में पुल टूटने की दुर्घटना से हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘गुजरात के मोरबी में पुल टूटने से हुई दुर्घटना का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि सभी प्रभावितों की रक्षा करें।’’


मुख्यमंत्री जी ने इस दुर्घटना को अत्यन्त दुःखद बताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।